Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won a medal in karate and brought glory to the name

Yamuna Nagar News: कराटे में पदक जीत रोशन किया नाम

Sun, 01 Feb 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Won a medal in karate and brought glory to the name
कोच के साथ पदक दिखाता ​खिलाड़ी योगेश गुप्ता। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर का योगेश गुप्ता कराटे खेल में उभरता हुआ सितारा है। वह अपने दांव पेंच से जिले के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। योगेश ने जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महज 14 साल की आयु में कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। अपनी प्रतिभा के बल योगेश राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर नाम चमका चुके है।
शहर की विकास नगर कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता कराटे की विभिन्न श्रेणियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। योगेश ने बताया कि वह आठ वर्ष की आयु से कराटे कर रहा है। टीवी में कराटे प्रतियोगिता देखकर उसका रुझान इसमें बना। पिता राजू गुप्ता ने उसे प्रेरित किया और एकेडमी में भर्ती करवाया। वह छह साल से शहर की बामणिया खेल एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कई स्तर व श्रेणी की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुका है। कोच विकास बमणिया ने बताया कि योगेश का कराटे में भविष्य काफी उज्जवल है। वह जूडो के साथ वोडो श्रेणी में पदक जीत चुका है। खेल के प्रति उसका लगाव व लगन उसे काफी दूर तक लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि योगेश कुमार ने कराटे में ब्राउन बेल्ट हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ब्लैक बेल्ट की तैयारी कर रहा है। योगेश ने बताया कि आठवीं में पढ़ता है और पढ़ाई के साथ खेल के लिए समय निकालता है। वह प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास करता है। उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलना और पदक जीतना है। इसके लिए वह प्रतिदिन कड़ा अभ्यास कर रहा है।

ये हैं उपलब्धियां

प्रोफेशनल कराटे नेशनल लीग 2024 लाडवा में स्वर्ण पदक। नौवीं वूडो नेशनल कराटे चैंपियनशिप पानीपत में स्वर्ण पदक। जिला कराटे चैंपियनशिप एसडी पब्लिक स्कूल जागधरी स्वर्ण पदक। 11वीं जिला कराटे चैंपियनशिप 2023-24 स्वर्ण पदक। हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप 2024-25 स्वर्ण पदक। पहली हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप 2023 रोहतक स्वर्ण पदक। ओपन हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 लाडवा स्वर्ण पदक। पहली इंटर डोज कराटे चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक। दूसरी इंटर डोज कराटे चैंपियनशिप 2025 स्वर्ण पदक। एसजीकेआई इंटर डोज चैंपियनशिप 2025 स्वर्ण पदक। हरियाणा स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप 2022-23 कुरुक्षेत्र कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed