फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women will get loan on subsidy for e-rickshaw

Yamuna Nagar News: महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी पर मिलेगा लोन

Wed, 10 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Women will get loan on subsidy for e-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा महिला विकास निगम पंचकूला की ओर से केवल प्रदेश की बीपीएल परिवार की स्थाई निवासी लड़कियों व महिलाओं को 10 दिन का ई-रिक्शा मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को ऑटो ई-रिक्शा खरीदने के लिए निगम की स्कीम के माध्यम से सब्सिडी पर लोन दिलाया जाएगा।
यह जानकारी हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन अमनीत पी कुमार ने मंगलवार को सभी जिला प्रबंधकों को वीसी के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियों व महिलाओं के पास हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र के अलावा उम्र 18-45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल कार्ड धारक या जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन

साथ ही शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं पास व महिला की अच्छी दृष्टि एवं वैध लर्निंग लाइसेंस धारक होनी चाहिए। इच्छुक महिलाएं दो दिन तक जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। इस बारे में महिलाएं जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में या टेलीफोन नंबर 01732- 250041, मो. 7988396813 पर भी संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed