{"_id":"694d8481893eab4ac208d3f9","slug":"women-were-informed-about-the-trip-monitoring-service-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148827-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की दी जानकारी
Fri, 26 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा में महिलाओं को जागरूक करतीं महिला पुलिसकर्मी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दुर्गा शक्ति टीम ने वीरवार को ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना और उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देना रहा।
दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज उप निरीक्षक कुसुम रानी के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख ऑटो स्टैंडों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने जानकारी दी कि महिलाएं अपने ऑटो ट्रिप की लोकेशन अपने किसी परिजन या मित्र के साथ साझा कर सकती हैं, जिससे उनका सफर रियल टाइम में ट्रैक किया जा सके।
उप निरीक्षक कुसुम रानी ने बताया कि यदि ऑटो में सफर के दौरान कोई सहयात्री या चालक असहज व्यवहार करता है या गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है, तो महिलाएं तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
टीम ने यह भी बताया कि जिले में चलने वाले सभी ऑटो पर चालक का नाम और मालिक का मोबाइल नंबर अंकित होता है। महिलाओं को सलाह दी गई कि ऑटो में बैठने से पहले इन जानकारियों को जरूर जांच लें और किसी भी तरह की शंका होने पर वाहन बदलने से न हिचकें।