फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women raised slogans on liquor contracts, Yamunanagar

महिलाओं ने शराब ठेके पर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women raised slogans on liquor contracts, Yamunanagar
शराब का ठेका बंद करवाने को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। गांव कडरौली में ठसका रोड पर शराब का ठेका खोले जाने के आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने सरकार व प्रशासन से शराब का ठेका तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ठेका बंद नहीं किया गया तो वे ताला जड़ देंगी।
पूर्व सरपंच कंडरौली संतोष ढांडा, मलकीतो देवी, परमजीत कौर, मंजीत कौर, सुदेश, सुषमा, उर्मिला, निर्मला, राजपति, रोशनी देवी, कला, बबली, पुष्पा, कैलाशो, संतोष, मायादेवी, चरणों देवी आदि ने बताया कि गांव में शराब का कोई ठेका नहीं था। गांव में प्रशासन की ओर से गांव के लोगों की मर्जी के विपरीत शराब का ठेका खोला गया है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। गांव में ठेका खुलने से लोग शराब पीकर झगड़े कर रहे हैं। इस पर गांव की महिलाओं ने यह निर्णय लिया है कि वह किसी भी कीमत पर गांव में शराब का ठेका नहीं चलने देंगी।
विज्ञापन

महिलाओें ने बताया कि प्रशासन की ओर से 5 जुलाई को गांव में ठसका रोड पर शराब का ठेका खोला गया था। ठेका खुलने का गांव के लोगों ने विरोध करते हुए 9 जुलाई को एसडीएम रादौर सुरेंद्र पाल को शिकायत दी। 10 जुलाई को ग्रामीणों ने पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को शिकायत दी। 22 जुलाई को एसएचओ जठलाना को शिकायत दी। एसपी, डीसी व डीटीसी को भी शिकायत दी गई। किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया। इस पर उन्हें शराब का ठेका बंद करवाने के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ा है। जब तक ठेका बंद नहीं होगा, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कडरौली गांव में शराब का ठेका हटवाने बारे पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों की कोई शिकायत मिलती है तो उसे संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। - रजत गुलिया, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed