फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women played Dandiya to the tunes of film songs

Yamuna Nagar News: फिल्मी धुनों पर महिलाओं ने खेला डांडिया

Mon, 19 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women played Dandiya to the tunes of film songs
जय सिटी में आयोजित डांडिया उत्सव में हिस्सा लेतीं महिलाएं। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जय सिटी जगाधरी स्थित श्री खेड़ा एवं शिव मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवार रात डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जय सिटी की महिलाओं ने डांडिया की धुनों पर नृत्य कर नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया।
महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन शाम को कीर्तन किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को विशेष डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलकर मां दुर्गा की आराधना की। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अन्नकूट भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद गुप्ता ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में जय सिटी संगठन और उसके प्रधान एडवोकेट मांगेराम का विशेष सहयोग रहता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर महिला मंडल की अनु गर्ग, अनु सिंगल, साक्षी गर्ग, सविता कंबोज, मधु गुर्जर, संगीता मढ़ान, कोमल, प्रीति गर्ग सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed