फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women need to be empowered: Dr. Sarvjit

महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत : डॉ. सर्वजीत

Wed, 11 Dec 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Women need to be empowered: Dr. Sarvjit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ के रूप में राजकीय महाविद्यालय छछरौली के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर अशोक बंसल और वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रतिभा ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को बहुत ही अधिक सशक्त होने की जरूरत है।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ मनीषा ने विशेषज्ञों का स्वागत किया। राजकीय महाविद्यालय छछरौली से अशोक बंसल ने इफेक्टिव कम्युनिकेशन विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। हमारे विचारों का आदान प्रदान करने का तरीका बहुत सरल, सहज, बोधगम्य और प्रभावशाली होना चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय छछरौली से प्रतिभा ने ग्लास सीलिंग ब्रेकिंग द बैरियर विषय पर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा प्राचीन काल में महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता था जबकि महिलाएं सब कुछ करने में सक्षम थीं। महिलाओं के इर्द-गिर्द अनेक अदृश्य दीवारें थीं, जिन्हें अनेक क्रांतिकारी महिलाओं ने तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं में एक नाम कमला सोनी भागवत का है जिन्होंने जैव रसायन विज्ञान में सबसे पहले पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इसी तरह इन महिलाओं में अनेक नाम हैं जैसे सावित्रीबाई फूले, इंदिरा गांधी, द्रौपदी मुर्मू, फाल्गुनी नैयर मैरीकॉम, कल्पना चावला। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर बताया कि आज भी यदि व्यवसाय के स्तर पर देखा जाए तो महिलाएं केवल मध्यम स्तर तक ही पहुंची हैं। व्यवसाय के ऊपरी स्तर पर अभी नहीं पहुंच पाई है अभी भी बहुत सी बाधाएं हैं जो उन्हें उन्नति के शिखर पर पहुंचने नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed