फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women members of Rotary Club performed Haldi Baan ceremony of five girls

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब की महिला सदस्यों ने अदा की पांच कन्याओं की हल्दी बान रस्म

Mon, 12 Feb 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Women members of Rotary Club performed Haldi Baan ceremony of five girls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब की ओर से 14 फरवरी को वसंत पंचमी पर महाराजा अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुमथला राव में पांच जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को शिव मंदिर धर्मशाला में पांचों कन्याओं की हल्दी बान रस्म अदा की गई।
रोटरी क्लब की महिलाओं की ओर से पूजा माटिया व मोनिका आहूजा की देखरेख में आयोजन हुआ। कन्याओं को महिलाओं ने हल्दी बान लगाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी महिलाओं ने नाच-गाकर खुशियां मनाई। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. सुदेश बंसल ने बताया कि विवाह समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल के बेटे निश्चल चौधरी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उद्योगपति संदीप गर्ग, ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन सीए एसके जिंदल, डॉ. पूजा कांबोज, रणधीर चौधरी, चेयरमैन को-ऑपरेटिव बैंक यमुनानगर धर्म सिंह बंचल, समाजसेवी भीम सिंह राठी, राइट डायरेक्शन के चेयरमैन विनय मित्तल बिन्नी, गुरुकुल लाडवा के निदेशक रणधीर सिंह पंजेटा वशिष्ठ अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को क्लब की ओर से सभी जरूरी सामान शादी में दिया जाएगा। विवाह समारोह को लेकर रोटरी क्लब, रोटरी क्लब वुमन सेल, इनरव्हील क्लब, इंटरेक्ट क्लब सहयोग कर रही है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मौके पर नीलम कांबोज, खुशी ककड, रानी सैनी, शिमला चौधरी, रानी गर्ग, सरिता बंचल, लीला रोहिला, साक्षी पुरुथी, लक्ष्मी चोपड़ा, रूबी कांबोज, रीमा टंडन, संजना सलूजा, मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed