फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women created ruckus against the installation of tower

Yamuna Nagar News: टावर लगाने के विरोध में महिलाओं का हंगामा

Wed, 24 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus against the installation of tower
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप की नवाब कॉलोनी में प्लाट में मोबाइल कंपनी का टावर लगाने के विरोध में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं टॉवर न लगने देने पर अड़ी रही। काफी माथापच्ची करने के बाद पुलिस महिलाओं को शांत करने सफल हुई। बाद में महिलाओं ने गांधीनगर थाना पुलिस को भी शिकायत दी। थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि जांच की जा रही है।
कैंप की नवाब कॉलोनी में 600 वर्ग गजट का प्लाट है। कॉलोनीवासियों के मुताबिक यह प्लाट स्कूल बनाने के लिए लिया गया था। अब यहां टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे कॉलोनी के लोगों को खतरा भी है। इसी बात को लेकर कॉलोनी की महिलाएं मौके पर पहुंच गई और विरोध करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नवाब काॅलोनी निवासी अंजलि, आशु ने बताया कि जब इस प्लाट को मालिक ने खरीदा तो उसने बताया कि उसे स्कूल के लिए जगह चाहिए। अब यहां पर टाॅवर लगवाने की तैयारी है। इसका पता भी अब लगा जब टाॅवर का सामान आने लगा। आरोप है कि अब मालिक कह रहा है कि उसकी जगह है, वह कुछ भी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध कर रहे कॉलोनी के लोगों का कहना है यहां पर टॉवर लगाने से नुकसान होगा। बुजुर्गों व बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ेगा। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा कॉलोनीवासी लघु सचिवालय में डीसी को शिकायत देने के लिए भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed