फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women celebrated Teej by dancing on traditional songs

Yamuna Nagar News: पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर महिलाओं ने मनाई तीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women celebrated Teej by dancing on traditional songs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सखी फाउंडेशन की ओर से निजी रेस्तरां में तीज के उपलक्ष्य में तीज हाट कार्यक्रम करवाया गया। इसमें महिलाओं ने तीज पर्व मनाया। तीज हाट में सखी ऑन रैंप, गेम जोन, फूड जोन, सेल्फी प्वाइंट और शॉपिंग स्टॉल्स लगाए गए। पारंपरिक गीत और ढोल की थाप पर महिलाओं ने नृत्य कर तीज की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में डीपीओ मीक्षा रंगा, सखी टैलेंट हंट की मुख्य निरीक्षिका कमलेश, नीतू, मीनाक्षी अय्यर, ममता त्यागी, विभा गुप्ता भी बतौर अतिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज पुरानी परंपरा व त्योहारों से जुड़ा रहता है। युवाओं को भी परंपराओं के बारे में जानकारी मिलती है। मेयर ने कहा कि तीज पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है सावन के झूले, मेहंदी, घेवर की मिठाई तीज का प्रतीक हैं। फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका लक्ष्य है। इस दिशा में संस्था लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान झूले और सेल्फी कॉर्नर महिलाओं और बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूले पर बैठ पींग का आनंद लेकर महिलाओं ने बचपन की यादें साझा कीं। छोटे बच्चों ने नृत्य से प्रतिभा दिखाई और सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पार्षद मनु कृष्ण सिंगला, अंकित कपिल, रुचि कांबोज, प्रियांक शर्मा, सीमा गुलाटी, सीता राम मित्तल, कंवरभान मेहता, संदीप राय, गीता कपूर, निशा शर्मा, सुमन कोहली, सावित्री छेत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed