फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women are becoming self-reliant by running the canteen

Yamuna Nagar News: कैंटीन का संचालन कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Mon, 29 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by running the canteen
ईएसआई अस्पताल में बनी कैंटीन में मौजूद महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महक महिला स्वयं सहायता समूह पिछले दो वर्षों से कैंटीन संचालन के माध्यम से न सिर्फ अपनी आजीविका चला रहा है, बल्कि सशक्तिकरण का संदेश दे रहा हैं। इस समूह से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस स्वयं सहायता समूह की 14 महिलाएं मिलकर ईएसआई अस्पताल परिसर में रसोई के नाम से कैंटीन का संचालन कर रही हैं। यहां मरीजों, उनके परिजनों व अस्पताल स्टाफ के लिए स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन सिर्फ 10 रुपये में उपलब्ध करा रही हैं। कैंटीन की गुणवत्ता और स्वाद के कारण इसकी अच्छी पहचान बन चुकी है, जिससे ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

समूह से जुड़ी महिला शबनम का कहना है कि पहले वे घर तक ही सीमित थीं और आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर रहती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और कैंटीन का संचालन शुरू करने के बाद उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हुई है। अब वे हर महीने नियमित आय अर्जित कर रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन में सप्ताह की डाइट का पूरा लेखा जोखा रजिस्टर में दर्ज किया जाता है और दिन के हिसाब से खाना तैयार किया जाता है। यहां पर काम करने वाली महिलाएं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखती हैं। पूनम, सपना, प्रवीन, गीता, सोना, मंजू, पूजा, बबली, दीपा, संजय देवी, कामिनी, कौशल्या व उषा ने बताया कि समूह के तहत उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि आपसी सहयोग, नेतृत्व और प्रबंधन का अनुभव भी प्राप्त हुआ है।

खरीदारी से लेकर भोजन तैयार करने, साफ-सफाई, हिसाब-किताब और ग्राहकों से संवाद तक की जिम्मेदारियां महिलाएं खुद संभाल रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे समाज में सम्मानजनक पहचान बना पा रही हैं। महक महिला स्वयं सहायता समूह का यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है। समूह की सदस्य चाहती हैं कि आने वाले समय में कैंटीन के साथ-साथ आय बढ़ाने की अन्य गतिविधियां भी शुरू की जाए, जिससे और अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed