{"_id":"621d2c5303eeb5321172934b","slug":"women-accused-of-ruckus-at-the-company-s-office-grabbing-money-and-not-paying-honorarium-yamuna-nagar-news-knl1004709130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का कंपनी के कार्यालय पर हंगामा, रुपये हड़पने व मानदेय न देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का कंपनी के कार्यालय पर हंगामा, रुपये हड़पने व मानदेय न देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
यमुनानगर के भगत सिंह चौक के पास सुपर-10 कंपनी के कार्यालय पर हंगामा कर रही महिलाओं से बात करती पुलि?
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सोमवार को शहर में भगत सिंह चौक के पास स्थित सुपर-10 कंपनी के कार्यालय पर कई जगहों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों ने उनसे रुपये लेकर पहले तो कंपनी के साथ जोड़ा और काम व राशन देने का झांसा दिया। कहा कि महिलाओं को अब तक काम के बदले उनका वेतन तो दूर जो राशन देने की बात कही गई थी वह भी अभी तक नहीं दिया गया। हंगामा बढ़ता देख थाना गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के मैनेजर अजय सैनी को साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेटवर्किंग सिस्टम से जोड़ी गई थी महिलाएं
सुपर-10 कंपनी के कार्यालय पर पहुंची रेखा, रीना, संगीता, अंजू, रजनी व गुरप्रीत ने बताया कि वह चार-पांच माह से कंपनी से जुड़ी हुईं हैं। प्रत्येक महिला से 660 रुपये लिए गए। कंपनी से जुड़ने के बाद महिला को दूसरी महिलाएं अपने साथ जोड़नी थी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि 660 रुपये के बदले उन्हें काम दिया जाएगा। जिससे उन्हें काम के आधार पर 1500 रुपये से 10 हजार रुपये महीने की आमदनी हो जाएगी। जैसे मसाले पैक करना, बिंदी पैक करना व अन्य। इसके अलावा उन्हें राशन भी हर माह दिया जाएगा। परंतु उन्हें अब तक न तो रुपये मिले और न ही किसी महिला को राशन दिया गया।
कई दिन से चक्कर काट रहे हैं : गुरप्रीत कौर
हमीदा निवासी गुरप्रीत कौर का कहना है कि उससे कंपनी ने 700 रुपये लिए थे। चार माह से अब तक न राशन मिला और न ही काम के बदले राशि दी गई। वह कई दिन से कंपनी के कार्यालय में चक्कर काट रही है। उन्हें तो डर है कि कहीं उनकी आईडी का गलत इस्तेमाल न कर लिया हो।
विज्ञापन
महिलाओं को ठगा गया है : रजनी
गांधी नगर की रजनी का कहना है कि उसने अपने परिवार की सात आईडी लगाई थी। उन्हें बिंदी पैक करने का काम दिया गया था। चार माह से उसे भी एक रुपया नहीं दिया गया। कंपनी ने पता नहीं कितनी महिलाओं से इसी तरह 660 से 800 रुपये लिए। अब सभी की राशि को हड़प लिया गया है।
61 महिलाओं को साथ जोड़ा था : अंजू
गांव महरमपुर की अंजू का कहना है कि कंपनी से जुड़ने के बाद उसने अपने गांव व आसपास की 61 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। सभी से करीब 40 हजार रुपये कंपनी में जमा कराए गए। परंतु किसी को भी अब तक न तो काम के बदले रुपये मिले और न ही राशन दिया गया। अब महिलाएं बार-बार उसके घर पर चक्कर काट रही हैं।
किसी के रुपये नहीं हड़पे गए : अजय सैनी
सुपर-10 कंपनी के मैनेजर अजय सैनी ने बताया कि कंपनी ने किसी महिला की राशि नहीं हड़पी है। निर्धारित समय पर ही महिलाओं को दिए जाने वाला राशन व उनका मानदेय आता है। सभी जगहों से महिलाएं एक साथ कार्यालय में पहुंच गई और हंगामा कर दिया। कंपनी का कार्यालय भी खुला हुआ है।