फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women accuse youths of rape, alleging molestation

महिलाओं ने युवकों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women accuse youths of rape, alleging molestation
यमुनानगर। थाना छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने गांव के ही जितेंद्र पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी जितेंद्र उसके घर में घुस आया। अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना छप्पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

युवक पर छेड़खानी करने का आरोप
प्रतापनगर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने पड़ोस के ही अजीत नाम के युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान अजीत ने उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। बाद में शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed