फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman threatened with murder if she testifies

Yamuna Nagar News: गवाही देने पर महिला को दी हत्या की धमकी

Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Woman threatened with murder if she testifies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अदालत में गवाही देने पर दो युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। मामला पुराना हमीदा है। बाद में महिला ने पुलिस पीसीआर में अदालत जाकर गवाही दी। अब भी आरोपी महिला को धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुराना हमीदा निवासी गुलशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले रिजवान से हुई थी। शादी के बाद उनमें अनबन रहने लगी। आरोप है कि एक दिन उसके पति ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

छह मई की दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तर प्रदेश के शामली जिले के सोहनजनी गांव निवासी अहमद अली व सहारनपुर के नुनाबाड़ी गांव निवासी आबिद उसके घर के बाहर आए और उसके घर को देखने लगे। सात मई की सुबह करीब सात बजे फिर दोनों आरोपी उसके घर पर आए और उसे धमकी दी कि यदि उसने अदालत में रिजवान के खिलाफ गवाही दी तो वे उसे जान से मार देंगे। तब वह चिल्लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे चौकी ले गई। इसके बाद उसने पुलिस पीसीआर में जाकर अदालत में गवाही दी। आरोप है कि अब भी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। शहर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed