फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman stole goods worth thousands from beauty parlor

Yamuna Nagar News: ब्यूटीपार्लर से महिला ने उड़ाया हजारों का सामान

Tue, 30 Apr 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Woman stole goods worth thousands from beauty parlor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। गीता कॉलोनी में स्थित एक ब्यूटीपार्लर से अज्ञात महिला हजारों रुपये का सामान चुरा ले गई। चोरी की वारदात ब्यूटी पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला सामान चुराते हुए नजर आई है। प्रभावित पक्ष की ओर से मामले की शिकायत थाना रादौर पुलिस को दी गई है।
गीता कॉलोनी निवासी कृष्ण मक्कड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू मीनू मक्कड़ कॉलोनी में रिवाज ब्यूटी पार्लर के नाम से दुकान चलाती है। शनिवार की दोपहर को लगभग 12 बजे पार्लर पर कोई नहीं था। इस दौरान एक अज्ञात महिला पार्लर में घुसी और पार्लर से दुल्हन के चूड़े के डिब्बे, आर्टिफिशियल ज्वैलरी व अन्य सामान चुरा ले गई।
विज्ञापन

इससे उन्हें लगभग 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उनकी ओर से अज्ञात महिला की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed