{"_id":"6626ee87e882bc37cb09fa55","slug":"woman-riding-scooter-dies-in-collision-with-creta-six-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117819-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रेटा की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रेटा की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजा मिहिर भोज चौक के पास क्रेटा कार ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी से टकराने के बाद क्रेटा अनियंत्रित होकर हाईवे पर लगे पोल से टकरा कर पलट गई। इस दौरान चूहड़पुर कलां निवासी स्कूटी चालक 25 वर्षीय महिला सुमन की मौके पर मौत हो गई जबकि सुमन की मां रेखा, दो बच्चों तथा कार में बैठी तीन लोग शहीदन, फुलो, आशिया महिलाओं को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है क्रेटा सवार प्रतापनगर के बॉबेपुर से यमुनानगर की तरफ आ रहे थे, जैसे ही राजा मिहिर भोज चौक के पास पहुंचे तभी क्रेटा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। क्रेटा पर सुमन, उसकी मां व दो बच्चे सवार थे।
आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। लोगों ने डायल 112 को हादसे की सूचना दी। इसके बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी जख्मी हालत में महिलाओं को सिविल अस्पताल लेकर गए। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उधर, यातायात एसएचओ रामपाल ने मोर्चा संभाला और जाम खुलवाया।