फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman raped on the pretext of acquitting her husband

Yamuna Nagar News: पति को बरी कराने का झांसा देकर महिला दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of acquitting her husband
फर्कपुर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी 26 वर्षीय महिला की अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने के आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रामनगर निवासी संदीप गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह महिला को मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में पीड़िता के पति की ओर से शिकायत देकर महिला थाना में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती है। वर्ष 2021 में उसके पति को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद वह कुछ दिन के लिए अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। यहीं पर एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगी थी। उसके मायके में पड़ोस में रहने वाला संदीप गौतम भी उसी अस्पताल में नौकरी करता था। यहां पर उनके बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसके पति को केस से निकलवाने का झांसा दिया। वह आरोपी की बातों में आ गई। बातों में बहला फुसला कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि संदीप ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। दो मार्च को महिला का पति हत्या के केस से बरी हो गया था। जिसके बाद वह वापस आ गई थी। इसके बावजूद संदीप उसे परेशान करने लगा। उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed