{"_id":"615231878ebc3e17554df5b4","slug":"woman-molested-by-entering-the-house-also-accused-of-speaking-casteist-words-yamuna-nagar-news-knl84646120","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव की महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, जाति सूचक शब्द बोले व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव अजीजपुर निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि दो दिन पहले सुबह साढ़े नौ बजे घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे। तभी गांव अजीजपुर निवासी संदीप जबरन उसके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। महिला ने बताया कि उसके चिल्लाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। आरोपी ने जाते समय उसको जान से मारने की धमकी दी।
बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे है।