फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman molested, beaten up relatives who came to rescue her

महिला से छेड़छाड़, बीच बचाव करने आए परिजनों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, beaten up relatives who came to rescue her
यमुनानगर। जनपद निवासी महिला ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर जब उसके देवर, ससुर व भतीजी बीच बचाव करने आए तो आरोपी युवक व उसके परिजनों ने उनसे मारपीट की। जिसमें महिला, उसका देवर व ससुर घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसके दो भाइयों समेत चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में जनपद निवासी एक महिला ने बताया कि देर शाम वह अपने बाड़े से लकड़ियां लेकर घर आ रही थी। जब वह गली से जा रही थी तो गांव के ही कर्ण सिंह ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो गांव के ही एक युवक ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इतनी देर में आरोपी कर्ण का भाई सुरेंद्र, जोगिंद्र ने अपने साथी अंकुश के साथ उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए उसके देवर, भतीजी व ससुर पर भी आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वो, उसका देवर, ससुर व गांव का ही एक युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी कर्ण सिंह, उसके भाई सुरेंद्र, जोगिंद्र व अंकुश के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed