फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman killed in car collision, allegation on husband of killing her by causing an accident

कार की टक्कर महिला की मौत, पति पर हादसा करवाकर हत्या करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in car collision, allegation on husband of killing her by causing an accident
नया मंडेबर के पास स्कार्पियो कार की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ खाना खाने के बाद सैर पर निकली थी। मृतका के परिजनों ने पति पर हादसा करवाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पति आरपीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात है। पुलिस ने पहले अज्ञात कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया था। बाद में मृतका के जीजा की शिकायत पर उसके पति पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना फर्कपुर पुलिस को शुक्रवार रात गाबा अस्पताल से सूचना मिली की सड़क हादसे में दंपति घायल हो गया है। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंची। हादसे में घायल हुई पृथ्वी नगर निवासी नाजमा अनफिट थी। उसके पति अफसर अली को भी चोट थी। पुलिस ने अफसर अली के बयान तुरंत सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया। नाजमा की शनिवार सुबह करीब तीन बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने नाजमा के परिवार बरेली यूपी को सूचना दी। शनिवार को परिवार मौके पर पहुंचा। उन्होंने मृतका के पति पर हादसा करवाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
मृतका के पति ने ये दी थी शिकायत
जाफराबाद निवासी अफसर अली ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पृथ्वी नगर में किराए पर रहता है और जगाधरी वर्कशॉप में 9 बटालियन आरपीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी नाजमा के साथ खाना खाने के बाद सैर करने निकला था। नया मंडेबर रेलवे अंडर बाईपास रोड पर पीछे से काले रंग की स्कार्पियो कार आई। कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को गाबा अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मृतका के पति ने ही करवाया हादसा : रईश
मृतका के जीजा मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि उनकी साली नाजमा का अफसर अली से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि वह नाजमा के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में महिला थाना पुलिस को भी अप्रैल में शिकायत दी थी। वहां पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। उस समय अफसर अली ने समझौता कर लिया था। इस समय नाजमा पांच माह की गर्भवती भी थी। आरोप है कि अफसर अली ने ही साजिश के तहत यह हादसा कराकर अपनी पत्नी को मौत का घाट उतरवा दिया।

वर्जन
मामले में पहले कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया था। मृतका के परिजनों की शिकायत पर केस में उसके पति पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भूपेंद्र सिंह राणा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed