फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman killed by bike collision

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की गई जान

Sun, 23 Jul 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by bike collision
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। बिलासपुर रोड पर सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जडौदा निवासी सुखविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी भाई संजय कुमार की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी भाभी 36 वर्षीय चंचल जगाधरी शहर के घरों में साफ सफाई का काम करती थी। रोज की तरह शनिवार की सुबह उसकी भाभी घर से ऑटो में बैठकर जगाधरी गई थी। करीब नौ बजे बिलासपुर जगाधरी रोड पर छाबड़ा अस्पताल के सामने उसकी भाभी सड़क पार कर रही थी।
इस दौरान बिलासपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी रिशिपाल का कहना है कि आरोपी बाइक चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




ऑटो चालक ने अज्ञात वाहन की टक्कर से दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। साढौरा रोड पर गांव कुराली गांव के पास ऑटो में पंक्चर देखने उतरे चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु कॉलोनी निवासी स्वाति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा का लड़का हिमांशु ऑटो चालक था। उसके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। हिमांशु अपने ऑटो में शुक्रवार को जगाधरी सब्जी मंडी से कुरुक्षेत्र के झांसा निवासी गुरमेल सिंह के फल लादकर साढौरा सब्जी मंडी के लिए चला था। बिलासपुर के शिव चौक से साढौरा पहुंचाने के लिए कुछ समाचार पत्र भी ऑटो में रखे थे।

जब वह बिलासपुर-साढौरा रोड पर कुराली गांव के पास पहुंचा तो ऑटो में पंक्चर हो गया। जब वह ऑटो से नीचे उतर कर पंक्चर चेक करने लगा। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed