फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman jumped into canal, police engaged in search

Yamuna Nagar News: नहर में कूदी महिला, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped into canal, police engaged in search
यमुनानगर। एक महिला ने बुधवार को पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने उसे कूदता देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन, महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि एक महिला बाडी माजरा पुल पर पहुंची। पहले तो महिला कुछ देर तक पुल पर ही खड़ी रही। इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। जैसे ही महिला नहर में कूदी तो आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ शहर यमुनानगर तुरंत ही गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन, अब तक महिला का कोई सुराग नही लगा। बाडी माजरा पुल के पास छठ पूजा घाट पर सफाई कर रही महिलाओं ने बताया कि जो महिला नहर में कूदी थी वह काफी समय तक पुल पर घूम रही थी। उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। महिला ने किसी से बात भी नहीं की। इसी बीच उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


वर्जन
महिला के नहर में कूदने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।
-जगदशी चंद्र, एसएचओ यमुनानगर शहर थाना।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed