{"_id":"6a665e0934108d042805956e","slug":"woman-fell-on-the-road-after-being-hit-by-a-bus-wheel-ran-over-her-head-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160193-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस की टक्कर लगने से सड़क पर गिरी महिला, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस की टक्कर लगने से सड़क पर गिरी महिला, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया
Mon, 27 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिमला देवी। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोडवेज बस ने शनिवार की शाम बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी सड़क पर गिरी और बस का पिछला पहिया महिला का सिर कुचला हुआ निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम थाना सदर जगाधरी क्षेत्र में गांव महमूदपुर के पास हुआ।
बस हरियाणा रोडवेज की यमुनानगर डिपो की थी। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव अरनौली निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बुआ बिमला देवी पांच दिन पहले उनके घर आई हुई थीं। शनिवार शाम वह उन्हें अपनी बाइक पर साढौरा छोड़ने जा रहा था। जब वे महमूदपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक हरियाणा रोडवेज बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बिमला देवी सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे गिरने के कारण उन्हें भी हल्की चोट आई और बाल-बाल बच गए। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बस का नंबर नोट कर पुलिस को बताया। सूचना मिलते ही सदर जगाधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि सदर जगाधरी थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया कि आरोपी बस चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लगे जाम में फंसे लोग
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। इससे लोग जाम में फंस गे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस व बाइक को सड़क के किनारे कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सदर जगाधरी थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि आरोपी बस चालक के बारे में पता लगाकर उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।