{"_id":"6a3c52bc7a2aa1cd94070034","slug":"woman-dies-in-road-accident-husband-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158391-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में महिला की जान गई, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में महिला की जान गई, पति घायल
Thu, 25 Jun 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। गांव सादिकपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उनकी पांच वर्षीय बेटी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लवाना निवासी शैंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी 32 वर्षीय हिमानी और पांच वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित ससुराल जा रहा था। जब वे सादिकपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में हिमानी के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि शैंकी और उनकी बेटी भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हिमानी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मुलाना मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हिमानी ने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद