फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
यमुनानगर। रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान यूपी के देवबंद जिले के गांव खजूरी निवासी विमलेश के रूप में हुई। महिला अपने पति शिव कुमार और चार बच्चों के साथ तीर्थ नगर में किराए के मकान में रह रही थी। मृतका के पति शिव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी विमलेश मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मंगलवार सुबह छह बजे के करीब वह घर से बिना बताए निकल गई थी।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे के उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई है। उसका शव पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed