फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman delivered at railway station, gave birth to dead baby girl

Yamuna Nagar News: महिला की रेलवे स्टेशन पर हुई डिलीवरी, मृत बच्ची को दिया जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman delivered at railway station, gave birth to dead baby girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात 11 बजे प्रवासी महिला की अचानक डिलीवरी हो गई। जबकि डॉक्टर ने महिला को डिलीवरी का 10 दिन का समय दिया था। लेकिन महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया।

बिहार निवासी महिला रजंती को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला अपने पति के साथ जम्मू कॉलोनी में रहती है। बताया जा रहा है महिला दिन के समय वह अपने पति के साथ जिला नागरिक अस्पताल जांच के लिए आई थी। तब डॉक्टर ने उसे डिलीवरी होने में करीब 10 दिन का समय बताया था। इसके बाद दोनों चले गए और जब रात को पति उसे बिहार ले जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा, तभी महिला की डिलीवरी हो गई। उधर जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ दिव्या मंगला ने बताया कि महिला और उसका पति अपनी मर्जी से अस्पताल से गए थे। बच्चा पहले से खराब हो चुका था। बाद में पता चला कि महिला की डिलीवरी हो गई। महिला अब अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed