फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman businessman duped of Rs 70 lakh, FIR lodged against five

Yamuna Nagar News: महिला कारोबारी से 70 लाख की ठगी, पांच पर प्राथमिकी

Tue, 14 Apr 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Woman businessman duped of Rs 70 lakh, FIR lodged against five
यमुनानगर। जगाधरी में एक महिला कारोबारी ने कुछ लोगों पर फायर वुड सप्लाई के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की ठगने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पहले तो फायर वुड सप्लाई का झांसा देकरमहिला कारोबारी का भरोसा जीता और फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम हड़प ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खारवन रोड स्थित ओशो टिम्बर्स की प्रोपराइटर शालू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2011 से अपने पति के साथ फायर वुड का कारोबार कर रही हैं। दिसंबर 2024 में आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और बड़ी मात्रा में फायर वुड सप्लाई करने की मांग की। भरोसा दिलाने के लिए उन्हें जिरकपुर स्थित कंपनी के चेयरमैन और एमडी से मिलवाया गया, जिन्होंने 45 दिन के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इस भरोसे के बाद जनवरी 2025 से लगातार माल की सप्लाई शुरू कर दी गई। शुरुआती दौर में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन तय समय के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

महिला कारोबारी के अनुसार, धीरे-धीरे बकाया राशि करीब 60 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब उन्होंने भुगतान की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और दबाव बनाते हुए कहा कि अगर आगे भी माल भेजा जाएगा तभी पुरानी रकम दी जाएगी। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपियों ने रणनीति के तहत बीच-बीच में थोड़ी-बहुत रकम देकर विश्वास बनाए रखा और लगातार माल मंगवाते रहे। इस तरह कुल बकाया बढ़कर करीब 70 लाख रुपये हो गया। बाद में आरोपियों ने पूरी तरह से भुगतान देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उन्हें जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमरिंद्र, बरिंद्र शरण, संजीव शर्मा, नीरज नीर और आदित्य नीर सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed