फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman ate poisonous substance after children's quarrel, died while being taken to PGI

बच्चों के झगड़े के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, पीजीआई ले जाते समय मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman ate poisonous substance after children's quarrel, died while being taken to PGI
यमुनानगर। शहर में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने रविवार सुबह घर में बच्चों के झगड़े और पति से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी राजेश ने बताया कि वह रेहड़ी लगाकर सामान बेचता है। उसकी शादी 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। रविवार सुबह उनके दोनों बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह रेहड़ी लेकर चला गया। तेजली स्टेडियम के पास उसके पास फोन आया कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। वह घर पहुंचा और उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने कल्पना को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि थाने में सूचना आई थी कि शहर की एक महिला ने जहर खा लिया है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जहरीला पदार्थ क्यों खाया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed