फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman arrested for keeping rape accused in her room

दुष्कर्म के आरोपी को अपने कमरे में रखने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for keeping rape accused in her room
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के केस में पुलिस ने सोनिया नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने किशोरी व उसे बहलाकर लाने वाले रिंकी को अपने मकान पर रखा था। यहां पर आरोपी रिक्की ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि रिंकी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसका साथ देने वाली सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी की अभी तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। इस समय वह मां के साथ रहती है। परिवार चलाने के लिए वह काम की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रिक्की के साथ हुई। आरोपी उससे बात करने लगा। 20 अप्रैल को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। रिक्की ने उसे कहा कि उसने एक जगह काम के बारे में बात की है, वहां पर जाना होगा। वह उसके साथ चली गई। आरोपी उसे निजी अस्पताल के पास एक मकान में लेकर गया। वहां उसे पीने के लिए फ्रूटी दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed