फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman and youth killed in two accidents

दो हादसों में महिला व युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman and youth killed in two accidents
सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर जारी है। ट्विनसिटी के अंबाला रोड पर व रेलवे रोड पर हुए दो हादसों में बुजुर्ग महिला व युवक की मौत हो गई। वहीं रेलवे रोड पर प्यारा चौक पर दो बाइकों की भिडंत में एक युवक की जान चली गई। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों आरोपी बाइक चालकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले हादसे में जगाधरी अंबाला रोड पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सत्संग विहार कॉलोनी के दुष्यंत रोहिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को वह घर से बाइक ठीक कराने जगाधरी-अंबाला रोड गया था। यहां वह कॉलोनी के नजदीक ही बाइक ठीक करवा रहा था। देर शाम करीब सवार पांच बजे सत्संग विहार कॉलोनी के सामने एक ऑटो आकर रूका। इससे भटौली निवासी उसकी ताई सुशीला (61) नीचे उतरी। उसकी ताई सुशीला घर जाने के लिए जब सड़क पार करने लगी, तभी जगाधरी की तरफ से तेज रफ्तार बाइक आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी ताई को मार दी। उसने आसपास के लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सेक्टर 17 निवासी हरिश वर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वकील है। वीरवार रात को वह निजी काम से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर शहर के शहीद भगत सिंह चौक के पास आया था। काम समाप्त कर रात करीब पौने 11 बजे वह वापस घर लौट रहा था। जब वह मुंडामाजरा की तरफ मुड़ने लगा, तभी पीछे से तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने मुंडामाजरा की तरफ मुढ़ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। नजदीक जाकर देखा तो वह उसका साला ईस्ट भाटिया नगर निवासी मोनू कालड़ा था। उसने अपने साले का अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसके साले की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed