फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman allegation on brother-in-law of raping and molesting

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman allegation on brother-in-law of raping and molesting
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में अपने पति व सास को बताया तो उन्होंने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर देवर पर दुष्कर्म व पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सामान देकर उसे विदा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में कीमती सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि शुरू से ही उसका देवर उसपर गलत नजर रखे हुए था। एक दिन उसका पति अपने काम पर और उसकी सास भी किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान देवर उसके कमरे में घुस गया और उसको अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा और उससे दुष्कर्म भी किया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने ये जानकारी अपने पति व सास को दी, लेकिन उन्होंने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और परिजनों के साथ इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने महिला के आरोपी पति, देवर व सास के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed