{"_id":"6a74d69f89dfd4bfd80b5057","slug":"woman-accuses-live-in-partner-of-sexual-exploitation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160812-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लिव-इन पार्टनर पर महिला के यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लिव-इन पार्टनर पर महिला के यौन शोषण का आरोप
Fri, 07 Aug 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने अपने पार्टनर पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में उसके पति का दोस्त गांव कुलचंदू निवासी निर्मल भी आता था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान निर्मल ने उसकी परिस्थितियों का फायदा उठाया और उससे लगातार बातचीत शुरू कर दी।
आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह पहले अपने पति से तलाक ले ले और वह भी अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे विवाह करेगा। इसी आश्वासन पर वह उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह विवाह या तलाक की बात करती तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि करीब 10 वर्षों तक आरोपी ने उसे अपने साथ रखा और न तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दिया और न ही उसके साथ रहा। अब आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से साफ इन्कार कर दिया आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना रखे हैं और अब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।