फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses brother-in-law of attempting to molest her, Yamunanagar

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of attempting to molest her, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी का आरोप लगाया है। जब उसने विरोध जताया तो उससे मारपीट की गई। महिला ने पति, सास व ससुर पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर पर दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी और पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2009 में उसकी शादी ईस्ट मुंबई निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर किया था, लेकिन आरोपी शादी में दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी उससे दहेज में अधिक सामान देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके आरोपी पति, देवर, ससुर व सास ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी तभी उसका देवर रवि घर पर आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। पति के आने पर उसने आपबीती उसे सुनाई। आरोप है कि उसके पति ने भी उसे ही दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद उसके पति, देवर, सास व ससुर ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जांच अधिकारी सरोज का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके देवर पर दुष्कर्म व छेड़खानी व पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed