{"_id":"6758b05232beef74970edda8","slug":"woman-accused-of-duping-rs-8-lakh-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129681-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ लाख ठगने की आरोपी महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ लाख ठगने की आरोपी महिला काबू
Wed, 11 Dec 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कलानौर निवासी संदीप से आठ लाख रुपये ठगने की आरोपी पंजाब के जिला मोहाली के सास नगर निवासी तनुजा शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर को केस दर्ज किया था।
संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नवंबर 2023 में उसकी जान पहचान तनुजा शर्मा के साथ हुई थी। वह सेक्टर 17 स्थित एक सेंटर पर नौकरी करती थी। आरोपी ने उससे 21 लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी राजीव से मिलवाया था। दोनों ने उससे अलग-अलग कर आठ लाख रुपये ले लिए थे।
बाद में उसके व्हाट्सएप पर वीजा भेजा गया। जब वीजा की जांच की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगी। 31 अक्तूबर को सदर थाना पुलिस ने आरोपी तनुजा शर्मा व राजीव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।