फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accused of cheating in the name of sending to Canada arrested

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of cheating in the name of sending to Canada arrested
लोहारन स्ट्रीट जगाधरी निवासी तेजिंद्र सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर 5.80 लाख की ठगी करने की आरोपी शिल्पा गिल को शहर जगाधरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिल्पा व उसके पति रोबर्ट गिल पर साल 2019 में शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

लोहारन स्ट्रीट जगाधरी निवासी तेजिंद्र सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को बताया था कि वह वर्ष 2014 में संत थामस स्कूल में बच्चे की पीटीएम में गया था। वहां पर उसकी मुलाकात सत्संग विहार निवासी रोबर्ट गिल से हुई थी। उससे बातचीत हुई तो आरोपी ने कहा कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा सकता है। इसके लिए सात लाख रुपये का खर्च आएगा। उसकी बातों में आकर वह विदेश जाने के लिए तैयार हो गया था। साढ़े पांच लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। इस तरह से काफी समय बीत गया था। वह जब भी आरोपी रोबर्ट गिल व उसकी पत्नी शिल्पा गिल से मिलता। वह जल्द ही वर्क वीजा लगवाने का आश्वासन देते थे। अगस्त 2016 में आरोपियों ने उसे कहा कि बकाया डेढ़ लाख का इंतजाम कर लो। वर्क वीजा लगने वाला है। जिस पर तेजिंद्र ने कहा कि उसका पासपोर्ट एक्सपायर होने वाला है। आरोपियों ने पासपोर्ट रिन्युअल कराने के नाम पर भी उससे 30 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बावजूद भी उसका वीजा नहीं लगा था। आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने चेक दिया था। जब यह चेक बैंक में लगाया तो बैंक से पता लगा कि इस चेक नंबर का कोई खाता नहीं है। जब इस बारे में फिर आरोपियों से बात की थी तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे थे। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी थी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही दंपती की तलाश की जा रही थी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि आरोपी शिल्पा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed