{"_id":"6625a6da629a78544c06e184","slug":"withdrawal-of-rs-191-lakh-from-account-by-changing-debit-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117770-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल कर खाते से 1.91 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल कर खाते से 1.91 लाख रुपये निकाले
Mon, 22 Apr 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विष्णु नगर निवासी अशोक कुमार का डेबिट कार्ड बदल कर दो युवकों ने उसके अकाउंट से एक लाख 91 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विष्णु नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में ही केनरा बैंक के एटीएम में रुपये निकालने के लिए गया था। वहां से उसने पांच हजार रुपये निकाले। इस दौरान उसका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। तभी वहां पर दो युवक आए। जिन्होंने उसे बातों में उलझा लिया।
आरोपियों कहा कि वह उसका डेबिट कार्ड निकाल देते हैं। दोनों ठगों ने उसका डेबिट कार्ड निकाल दिया और धोखे से कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह घर चला गया। बाद में पता लगा कि उसके डेबिट कार्ड को प्रयोग कर खाते से एक लाख 91 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जब उसने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।