फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   With the spirits of 'Mardaani', the plans of the bike-borne snatchers turned

‘मर्दानी’ के हौसलों से बाइकसवार झपटमारों के मंसूबों पर फिरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
With the spirits of 'Mardaani', the plans of the bike-borne snatchers turned
पर्स झपटमारों के मंसूबों को महिला के हौसले ने नाकाम कर दिया। दरअसल झपटमारों के जोर लगाने के बावजूद जब महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने महिला को बाइक से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद भी जब महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। छोटी लाइन में झपटमारी के प्रयास की यह घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

छोटी लाइन पंचायती गुरुद्वारा निवासी गुड़िया ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर शाम वह अपनी बेटी को लेकर बाजार जा रही थी। करीब साढ़े सात बजे जब वह छोटी लाइन की डॉ. बनारसी वाली गली में पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। नजदीक आते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसने पर्स नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की गति तेज कर ली और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इसके बाद आरोपी पर्स छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान सड़क पर घिसटने से उसकी बाजू पर काफी चोटें आईं। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में उसे उपचार दिया गया। साथ ही पुलिस ने उसके बयान लिए। जांच अधिकारी तिलकराज का कहना है कि अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed