फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   With the enthusiasm of Lohri, folk songs are rife

Yamuna Nagar News: लोहड़ी के उत्साह संग लोकगीतों की बहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
With the enthusiasm of Lohri, folk songs are rife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोहड़ी पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए। मूंगफली व रेवड़ियां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। छात्राओं ने लोहड़ी के गीत गाए।
साथ में सुंदर मुंदरिये जैसे लोकगीत गाए गए तो कहीं लोगों ने ढोल व डीजे पर नाचकर पर्व की खुशी मनाई। यह पर्व पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कृषि पर्व है और प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों को भी दर्शाता है।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को पौष महीने की आखरी रात को मनाया जाता है। जिले में पंजाबी समुदाय के लोगों की काफी संख्या है, इसलिए शहर से गांवों तक में गलियों में घरों के सामने लोगों ने अग्नि प्रज्वलित कर लोहड़ी पर्व मनाया। पर्व का असली नजारा शहर में मुख्य चौक-चाराहों पर रहा, जहां सामाजिक व धार्मिक संगठनों व संस्थाओं ने कार्यक्रम किए। वहीं लोहड़ी पर्व पर शहर की सड़कों व गलियों में मूंगफली, रेवड़ी तथा गजक सामान की लगी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed