फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Winners of Ramotsav reporting competition honored

Yamuna Nagar News: रामोत्सव रिपोर्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Winners of Ramotsav reporting competition honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम केंद्र की जिलास्तरीय रामोत्सव रिर्पोटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए हुआ। जिसमें आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाहक प्रताप मुख्यातिथि रहे। प्रताप ने प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाणपत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। केंद्र की ओर से श्रीराम लला मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामोत्सव रिपोर्टिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी, वीडियो, रील मेकिंग, न्यूज पेपर रिपोर्ट, स्टोरी राइर्टिंग में भाग लिया था। इस दौरान प्रताप ने कहा कि श्रीराम हमारी लोक आस्था व अस्तित्व का प्रतीक व प्रमाण है। यही कारण है कि 500 वर्ष बाद मंदिर निर्माण उत्सव में पूरा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय भी शामिल हुए। विश्व इस पर हैरान है कि भारतीय अपनी संस्कृति व आस्था को लेकर बेहद गंभीर व संगठित हैं। सह नगर संचालक डॉ जितेंद्र शर्मा ने विजेताओं को उत्साहवर्द्धन किया।
रजनी प्रकाश ने कहा कि विश्व संवाद केंद्र ने रामोत्सव पर रिपोर्टिंग प्रतियोगिता से युवाओं व विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। फोटोग्राफी, वीडियो, रील मेकिंग व न्यूज पेपर रिपोर्ट लेखन में सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। हर श्रेणी के पहले तीन विजेताओं को 1100, 750 और 500 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र व साहित्य प्रदान कर सम्मातिन किया गया। वहीं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान दिया गया। कार्यक्रम में तरुण, विवेक, अजय, प्रवेश, अनुज, सुमित, मनीष सभी अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के यह बने विजेता

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में गांव प्रतापनगर निवासी संजीव चनालिया ने पहला, गोमती गली जगाधरी निवासी अनन्या ने दूसरा व जगाधरी की राजपुतान गली हनुमान गेट निवासी प्रियांश विग ने तीसरा स्थान पाया। वीडियो व रील मेकिंग प्रतियोगिता में केबी एस्टेट जगाधरी निवासी अर्थव गुप्ता ने पहला स्थान पाया। जबकि गोमती गली जगाधरी निवासी अनन्या ने दूसरा व गोमती मोहल्ला जगाधरी निवासी अनुभव सहल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। न्यूज पेपर रिपोर्ट लेखन में गौरी शंकर काॅलोनी निवासी शैलजा रानी ने पहला, रादौर के गांव कांजनू निवासी दिवांशी ने दूसरा व गांव पैंसल निवासी खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed