फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will make people aware of the truth of Emergency: Balwant Singh

आपातकाल की सच्चाई से लोगों को कराएंगे अवगत : बलवंत सिंह

Thu, 25 Jun 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Will make people aware of the truth of Emergency: Balwant Singh
व्यासपुर रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बात करते पूर्व विधायक बलवंत सिंह। स्वयं
व्यासपुर। विधानसभा साढौरा के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने बुधवार को विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। बलवंत सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा गया था। उस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए, विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया गया तथा संविधान और लोकतंत्र की भावना को कुचलने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। देश की युवा पीढ़ी को आपातकाल के उस दौर की सच्चाई से अवगत कराना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई भी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों पर कुठाराघात करने का साहस न कर सके। बलवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी, कमल मोहड़ी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed