फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Widow was raped on the pretext of marriage, then got money done by other people for wrong deeds

शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, फिर रुपये लेकर दूसरे लोगों से करवाया गलत काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Widow was raped on the pretext of marriage, then got money done by other people for wrong deeds
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विधवा महिला से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी बहन की शादी करने के लिए उसे दूसरे लोगों के हवाले कर दिया। आरोपी ने उन लोगों से रुपये लेकर उससे गलत काम करवाया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके पति की 2019 को मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। एक शादी में उसकी मुलाकात गांव नाहरपुर निवासी महबूब से हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कहता था कि उस पर काफी कर्ज है और उसे बहन की शादी के लिए पैसे चाहिए। आरोपी ने उसे पैसे कमाने के लिए दूसरे लोगों के हवाले कर दिया और वे लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे। आरोपी उसे होटल में लेकर जाता था। वहां पर लोगों से वह पैसे लेता था और उसे उन लोगों से संबंध बनाने होते थे। आरोपी ने रेलवे रोड पर एक होटल लेकर वहां पर उसे रखा और उससे धंधा कराया। आरोपी ने उसके माध्यम से लोगों से लाखों रुपये कमाए। इसी पैसे से उसने एक कार भी खरीदी। वहीं उसका सामान तक हड़प लिया। आरोपी ने अब किसी और से शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी महबूब के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, चार पर केस दर्ज
बिलासपुर। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका देवर उस पर गलत नजर रखता था। वहीं, उसका ससुर पर उससे छेड़छाड़ करता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने ससुराल पक्ष के लोगों को बताई तो आरोपियों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके देवर, ससुर, पति व एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed