फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Who made a place in the hearts, fate will be imprisoned tomorrow

थमा प्रचार : दिलों में किसने जगह बनाई, कल कैद होगा भाग्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Who made a place in the hearts, fate will be imprisoned tomorrow
यमुनानगर। नामांकन प्रक्रिया के बाद से चौधर की जंग में जुटे जिला परिषद के 18 वार्डों के 147 और पंचायत समिति के 142 वार्डों के 560 प्रत्याशियों का प्रचार दोपहर तीन बजे थम गया। इन दिनों में प्रत्याशियों ने जीत के लिए कड़ी मेहनत की और जमकर पसीना बहाया। लेकिन प्रचार के दौरान जनता के दिलों में किस प्रत्याशी ने जगह बनाई। इस बात का भाग्य तो कल यानी 30 अक्तूबर को ईवीएम में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन सभी 669 मतदान केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से 2007 ईवीएम लगाई जाएंगी। बता दें जिले में पंचायती राज चुनावों को लेकर 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया हुई थी। नामांकन पत्रों की छंटनी 20 अक्तूबर को हुई थी और निर्वाचन प्रक्रिया में नामांकन 21 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक वापस लिए गए थे।
विज्ञापन

--------------
पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर
बता दें जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। उधर पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल होने के चलते जिप और समिति के प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टियों के छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने खुुद कमान संभाली और गांवों में जनसभाएं कर लोगों का ध्यान खूब अपनी तरफ खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यमुनानगर में पंचायती राज चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर
कुल ग्राम पंचायत: 490
पुरुष मतदाता: 275518
महिला मतदाता: 239057
अन्य मतदाता: 1
कुल मतदाता: 514576
-------------
कुल बूथ: 669
संवेदनशील: 101
अति संवेदनशील: 126
कुल ग्राम पंचायत: 490
-------
कुल पंच वार्ड: 3841
एससी के लिए आरक्षित: 1195
बीसी-ए के लिए आरक्षित: 400
--------------
पंचायत समिति के कुल वार्ड: 142
एससी के लिए आरक्षित: 43
बीसी-ए के लिए आरक्षित: 18
-----------
जिला परिषद के कुल वार्ड: 18
एससी के लिए आरक्षित: 6
बीसी-ए के लिए आरक्षित: 2
एससी महिला के आरक्षित वार्ड: 11, 16, 18
एससी के लिए आरक्षित: 5, 15, 17
बीसी-ए महिला: 12
बीसी-ए: 10
महिला के लिए आरक्षित: 2,4,7,9,14
महिला के लिए आरक्षित: 1,3,6, 8, 13
------------
ब्लॉक अनुसार कुल मतदाता व बूथ
ब्लॉक महिला पुरुष कुल मतदाता कुल बूथ संवेदनशील अति संवेदनशील
बिलासपुर 48703 41967 90670 123 10 28
छछरौली 45848 39896 85744 113 16 22
जगाधरी 41659 36042 77701 95 17 26
प्रतापनगर 34393 30043 64437 76 12 10
रादौर 39909 35037 74946 103 14 19
साढौरा 20860 37735 81881 109 19 16
सरस्वती नगर 44146 37735 81881 108 19 16
कुल 275518 239057 514576 669 101 126
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed