{"_id":"63150b7f9b3b1c7675515d80","slug":"when-the-woman-stopped-her-from-taking-out-the-dumper-from-her-place-she-was-beaten-up-yamuna-nagar-news-knl1200832109","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपनी जगह से डंपर निकालने से रोका तो की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अपनी जगह से डंपर निकालने से रोका तो की पिटाई
विज्ञापन
डंपर निकालने से रोकने पर बढ़ा विवाद, महिला को पीटा
बिलासपुर। गांव नगली-32 निवासी कैमूदीन की जगह से मिट्टी का डंपर निकालने पर विवाद हो गया। उसकी पत्नी ताजा ने डंपर निकालने से रोका, तो आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार गांव नगली 32 निवासी कैमूदीन की पत्नी ताजा अपने घर पर अकेली थी। उसके बेटे सुलेमान, शाहिद, इसरान खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान सरकारी नाला की जमीन पर अलीशेर और मीर हसन मिट्टी डलवा रहे थे। जबकि इस जमीन पर कोर्ट से स्टे लगी हुई है। गांव का ही अकरम यहां पर मिट्टी डालने के लिए डंपर लेकर आया। आरोप है कि जब ताजा ने डंपर ले जाने से रोका तो आरोपी उससे गाली गलौज करने लगा। इस दौरान अली अहमद, नूर हुसन, मीर हसन, मेहंदी हसन, फुरकान भी वहां आ गए। उन्होंने भी उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसका बेटा शाहिद व पति कैमूदीन पहुंचा और उसे अस्पताल में लेकर गए।