{"_id":"61d73c36fc981b15f11ce6e6","slug":"when-the-shops-were-not-closed-at-six-o-clock-the-sho-arrived-there-was-chaos-yamuna-nagar-news-knl952352102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बजे दुकानें नहीं बंद हुई तो पहुंचे एसएचओ, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बजे दुकानें नहीं बंद हुई तो पहुंचे एसएचओ, मची अफरा तफरी
विज्ञापन
शाम छह बजते ही पुलिस बाजार बंद करने पहुंच गई। जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। सड़क पर हर कोई जल्दबाजी में दिखाई दिया। शाम छह बजे कुछ दुकानदारों ने आधे शटर नीचे कर दिए जबकि कुछ दुकानें खुली मिली। जब पुलिस पहुंची तो संचालकों ने आनन फानन में शटर गिराने शुरू कर दिए। दुकानों के बाहर खड़े लोग इधर उधर खिसकने लगे।
वहीं बाजार आए लोग भी जल्दबाजी में नजर आए। लोग यह समझ रहे थे कि छह बजे से कर्फ्यू शुरू हो गया है। ऐसे में शहर के मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में पुलिस ने दुकानें बंद करवाई तो हर कोई खिसकने की कोशिश में लगा रहा है। कई दुकानदारों को बुलाकर थाना प्रभारी ने चेतावनी दी। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रभारी ने कहा कि शुक्रवार से छह बजे के बाद दुकान खुली मिलने पर चालान किया जाएगा। बाजार में पुलिस और सख्ती देखकर खरीदारी करने आए लोग भी वहां से निकलते बने। रेहड़ी, ठेलियों पर चाट खा रहे लोग खाना छोड़कर वहां से निकल गए। रेहड़ी ठेली चालक भी ग्राहकों से बिना पैसे लिए जल्दबाजी में सामान बटोर कर भागने लगे।
आदेशों के अनुसार बाजार में शाम छह बजे के बाद करियाना, सब्जी सहित तमाम दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। इस दौरान केवल दूध डेयरी व मेडिकल शॉप ही खोली जा सकती हैं। इसके अलावा सभी दुकानें शाम छह बजे बंद करने के आदेश दिए हैं। पहले दिन लोगों, संचालकों व ग्राहकों को परेशानी हुई। इस दौरान दुकानदार काफी निराश नजर आए।
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार किसी प्रकार के खानपान, रेस्तरां, होटल इत्यादि शाम छह बजे के बाद नहीं खोले जाएंगे। जबकि खानपान की दुकानों से होम डिलिवरी व पैकिंग कर सामान दिया जा सकता है। प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को बैठाया नहीं जा सकता है। केवल पैकिंग व होम डिलिवरी की जा सकती है।
शाम छह बजे बाजार बंद करने के आदेशों से सबसे ज्यादा परेशानी रेहड़ी ठेली चालकों को हुई। गोलगप्पे, चाट पापड़ी, फास्ट फूड सहित अन्य खानपान की ठेलियां शाम को ही लगती हैं। शाम को ही इन वस्तुओं की मांग होती है। आमतौर पर यह काम करने वाले शाम पांच बजे ही अपनी ठेली सजाते हैं। बाजार बंद होने के कारण उनका धंधा चौपट हो गया है।
एसपी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आए अधिकारियों व कर्मचारियों के नमूने लिए जा रहे हैं। उनके बेहद करीब रहे अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक उनके संपर्क में 30 लोगों के नमूने लिए हैं। वहीं एसपी के संपर्क में आने वाले तीन पत्रकारों ने भी अपना टेस्ट करवाया है।