फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When no action was taken, the farmers staged a sit-in protest at Sadhaura police station

Yamuna Nagar News: कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने साढौरा थाने पर दिया धरना

Fri, 18 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
When no action was taken, the farmers staged a sit-in protest at Sadhaura police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अनाज मंडी के आढ़ती पर सूरजमुखी की खरीद में धोखाधड़ी करने के आरोप में कार्रवाई न होने पर नाराज किसानों ने वीरवार देर शाम थाना साढौरा के गेट पर दरी बिछाकर धरना दे दिया। करीब पौना घंटा किसान नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी हरविंद्र सिंह मौके पर पहुंगे। उनके कुछ ही देर बाद जिला परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल संधू भी आ गए। डीएसपी ने आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों धरने को खत्म किया।
किसानों ने धरना भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी के नेतृत्व में दिया। चाहड़वाला के किसान गौरव सरवारा ने अनाज मंडी के आढ़ती पर सूरजमुखी की खरीद में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उसने अपने खेतों में सूरजमुखी लगाई थी, परंतु किसी कारणवश पोर्टल पर उसका सूरजमुखी का रजिस्ट्रेशन कट गया। जिस कारण वह मंडी में अपनी सूरजमुखी की फसल को बेच नहीं सका।
विज्ञापन

इस परए उसने अपने रिश्तेदार के पंजीकरण में सढौरा अनाज मंडी के आढ़ती 23 बोरी सूरजमुखी बेची थी, जिसका वजन करीब 6 क्विंटल 44 किलोग्राम था। तब आढ़ती ने उसे एक कच्ची पर्ची दी थी। जब उसे पेमेंट दी गई तो वह 21 बोरी की थी, जिसका वजन करीब 5 क्विंटल 88 किलोग्राम की थी। आढ़ती ने उसकी करीब 56 किलोग्राम फसल का गबन कर लिया। इस बारे में जब उसने आढ़ती से बात की तो वह कहने लगा की जो पैसे काटे गए हैं, वह उच्च अधिकारियों को देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि इससे पहले भी 22 जून को आढ़ती पर सूरजमुखी फसल खरीद करने के दौरान तौल में हेराफेरी करने के आरोप लग चुके है। उस समय आढ़ती ने एक लिखित माफीनामा भी दिया था और भविष्य में किसानों के साथ ऐसी धोखाधड़ी न करने बारे आश्वासन दिया था। अब आढ़ती ने उसके साथ 4 हजार 76 रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है। किसान गौरव सरवारा ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी आढ़ती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed