फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When he was stopped from going to the street, his family members attacked him

Yamuna Nagar News: गली में जाने से रोका तो परिजनों ने किया हमला

Mon, 24 Jun 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
When he was stopped from going to the street, his family members attacked him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तंग गली में साइकिल से जा रही लड़की को रेहड़ी संचालक ने रोका तो लड़की के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में चांदपुर निवासी सुमेरो देवी ने बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं। उसका पति ठंडे की रेहड़ी लगाता है। इस काम में वह सब भी उसका सहयोग करते हैं। सुबह पति देसराज व लड़का विजय के सथ वह रेहड़ी पर सामान रख रहे थे। जिस गली में वह रहते हैं उसकी चौड़ाई काफी कम है।
विज्ञापन

उनके पड़ोसी की पोती साइकिल चलाते हुए आई और रहड़ी के पास से जाने लगी। जगह न होने पर उसने लकड़ी को थोड़ी देर बाद आने के लिए कहा। जिसके बाद वह अपने घर चली गई। थोड़ी देर बाद दर्शनी, राजेंद्र, रणदीप, शिवानी, अंगूरी, श्रवण, कमल सभी हाथों में डंडे लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आते ही उन्होंने उसके व बेटे विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आए और उन्हें हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed