फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When asked for the outstanding money, two youths beat him

कारिंदे ने शराब के बकाया पैसे मांगे तो दो युवकों ने पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
When asked for the outstanding money, two youths beat him
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव हरनौल में शराब ठेके में घुसकर सेल्समैन दिनेश कुमार के साथ दो युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में दिनेश ने बताया कि वह हरनौल गांव में शराब के ठेके पर कार्य करता है। रात करीब 11 बजे वह ठेके पर मौजूद था। उसी दौरान दो युवक ठेके पर आकर उनसे शराब मांगने लगे। वह शराब के रुपये कम देने लगे। जब उसने बाकी के रुपये मांगे तो दोनों युवक उसे गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ठेके के अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। यह बात उसने ठेकेदार को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत देने की बात कही। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed