फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat Soaked by Rain: Arrangements Fail to Cover Grain Stock

Yamuna Nagar News: बारिश से भीगा गेहूं, अनाज ढकने में नाकाम रहे इंतजाम

Fri, 01 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wheat Soaked by Rain: Arrangements Fail to Cover Grain Stock
प्रतापनगर अनाज मंडी में भीगी गेहूं से भरी बोरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार शाम हुई बारिश ने जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। खुले में रखा गेहूं बारिश के पानी से भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। हालांकि कुछ जगहों पर गेहूं के बैग तिरपाल से ढके गए थे, लेकिन नीचे क्रेट न होने के कारण पानी बैग तक पहुंच गया और अनाज को नुकसान हुआ।
मंडियों का जायजा लेने पर सामने आया कि तिरपाल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर आधे बैग तिरपाल के नीचे रखे गए थे, जबकि आधे खुले में ही पड़े रहे। ऐसे में हल्की बारिश भी अनाज को बचाने में नाकाफी साबित हुई। हर साल बारिश के दौरान होने वाली समस्या के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिले की 13 अनाज मंडियों में अब तक 3,02,901 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि 2,78,567 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। मंडियों से उठान केवल 236010 एमटी यानि 84.72 एमटी का ही हुआ है। इस बार खरीद एजेंसियों ने 3.36 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसके पूरा होने की संभावना कम नजर आ रही है। खेतों से गेहूं की आवक लगभग समाप्त हो चुकी है और मंडियों में भी अब आवक घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 89,009 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,43,258 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 44,686 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। व्यासपुर मंडी में 28,958.5 मीट्रिक टन, छछरौली में 34,035.1 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 6,206 मीट्रिक टन, जगाधरी में 42,474 मीट्रिक टन, जठलाना में 4,525 मीट्रिक टन, खारवन में 4,856 मीट्रिक टन, प्रतापनगर में 39,059 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर में 40,866.8 मीट्रिक टन, रादौर में 40,385 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 11,244 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 8,407 मीट्रिक टन, साढौरा में 17,262 मीट्रिक टन और यमुनानगर मंडी में 289 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। बारिश से गेहूं के भीगने के बाद किसान और आढ़ती दोनों चिंतित हैं।

बारिश की चेतावनी के बाद भी नहीं किए पर्याप्त इंतजाम

प्रतापनगर। बारिश से अनाज मंडी में खुले में पड़ी अनाज की बोरियां भीग गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी मार्केट कमेटी विभाग खुले आसमान के नीचे रखे सैकड़ों क्विंटल अनाज की बोरियां भीगने से नहीं बचा सका। बारिश के दौरान मजदूरों ने खुले में पड़ी अनाज की बोरियां तिरपाल से ढक दीं। वहीं अधिकतर अनाज की बोरिया खुले में पड़ी भीगती रही। खुले में पड़ी अनाज की बोरियां के नीचे से पानी निकलता रहा और बोरियां के अंदर तक का अनाज भीग गया। लोगों का कहना है कि बोरियों में भरे गेहूं में पानी लग जाने से काला पड़ा जाता है और खाने के लायक नहीं रहता है। मार्केट कमेटी विभाग और खरीद एजेंसियां भीगी बोरियांं ही गोदाम में लगवा देंगे, इससे दूसरी बोरियों का अनाज भी खराब होने की संभावना रहती है। संवाद

प्रतापनगर अनाज मंडी में भीगी गेहूं से भरी बोरियां। संवाद

प्रतापनगर अनाज मंडी में भीगी गेहूं से भरी बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed