फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat harvesting gained momentum due to rise in temperature

Yamuna Nagar News: तापमान में वृद्धि होने से गेहूं कटाई ने पकड़ा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting gained momentum due to rise in temperature
तापमान में बढ़ोतरी होते ही खेतों में गेहूं कटाई ने जोर पकड़ लिया है। अनाज मंडियों में धीरे-धीरे गेहूं की आवक भी बढ़ने लगी है। तापमान में वृद्धि गेहूं के लिए फायदेमंद है। बारिश की वजह से गेहूं में जो नमी थी वह बढ़ते तापमान की वजह से कम होगी। इससे किसानों को अनाज मंडियों में गेहूं सुखाने के लिए किसानों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। शुक्रवार को अनाज मंडियों में 4024 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। जिले की 13 अनाज मंडियों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक 5939 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सरस्वतीनगर अनाज मंडी में सबसे ज्यादा 1646 मीट्रिक टन व सबसे कम रणजीतपुर अनाज मंडी में 68 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसी तरह बिलासपुर मंडी में 673, छछरौली में 284, गुमथला राव में 214, जगाधरी मंडी में 912, जठलाना में 117, खारवन में 148, रादौर में 1194, रसूलपुर में 104, साढौरा में 579 मीट्रिक टन खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

गेहूं कटाई से ठीक पहले बारिश होने से खेत गीले हो गए थे। जिस कारण खेतों में गेहूं कटाई नहीं हो सकी थी। मौसम को देखते हुए ज्यादातर किसान गेहूं कटाई कंपाइन मशीनों से करवाना चाहते हैं। लेकिन खेत गीले होने से खेतों में कंपाइन मशीन खेतों में नहीं चल रही थी। तीन-चार दिन से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है। हालांकि मंगलवार को बादल भी छा सकते हैं। बादल छाने के साथ यदि बूंदाबांदी हुई तो एक बार फिर से गेहूं कटाई का काम धीमा पड़ सकता है। शुक्रवार को खेतों में कई जगह कंपाइन मशीन गेहूं की कटाई करते हुए देखी गई।
विज्ञापन



गांव हरनौली के किसान किरणपाल ने बताया कि वह जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं लेकर आया था। अधिकारियों ने उसे कहा कि अभी गेहूं में कुछ नमी है। इसलिए वह पहले गेहूं को सुखा ले। इसके बाद खरीद की जाएगी। मंडी में किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं है। यहां बने शौचालय खस्ता हालत में है। उनमें से बदबू आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव मुसिंबल के किसान हरनीत सिंह ने बताया कि गेहूं की खरीद देरी से शुरू हुई है। वहीं बारिश की वजह से भी कटाई में देरी हुई। मंडी में गेहूं बेचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारी गेहूं में नमी बता रहे हैं। जगाधरी अनाज मंडी में सड़कें टूटी पड़ी हैं। बजरी बिखरी पड़ी है। ऐसे में गेहूं को कहां सुखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed