{"_id":"663024b99c4f50a5b80b24e7","slug":"wheat-chaff-and-sugarcane-burnt-due-to-fire-in-fields-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118200-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेतों में आग लगने से फाने, भूसा व गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेतों में आग लगने से फाने, भूसा व गन्ना जला
Tue, 30 Apr 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड के शाहपुर गांव में दोपहर को अज्ञात कारणों से गेहूं के फानों व गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसके कारण 12 एकड़ में गेहूं के फाने, एक एकड़ में पड़ा भूसा व तीन एकड़ में खड़ा गन्ना जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया।
गेहूं के अवशेष में लगी आग से शाहपुर के सर्बजीत सिंह के दो एकड़ के फाने, राजेंद्र कुमार के एक एकड़ गन्ने की फसल, दो एकड़ में गेहूं के फाने, नरेंद्र कुमार के पांच एकड़ में गेहूं के फाने जल गए। खेतों में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों के द्वारा दमकल विभाग को दी गई।
सर्बजीत सिंह ने बताया कि दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि उनके खेतों में आग लगी हुई है। तेज हवाओं ने आग फैलती चली गई। किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई उन्होंने मशीन से करवाई थी और अवशेष भूसे के लिए रखा हुआ था जो कि जल कर राख हो गया। आग लगने से पास के खेतों में पड़ा भूसा, गन्ने की फसल व अवशेष भी जल गए।