फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat benefits from changing weather

Yamuna Nagar News: मौसम बदलने से गेहूं को फायदा

Sun, 30 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wheat benefits from changing weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिनों से जिले में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को एक बार फिर रात के समय कंबल निकालने पड़ गए। शनिवार सुबह व रात को भी ऐसे ही ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम तो साफ रहेगा लेकिन इसी तरह ठंडक बनी रहेगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से जिले का मौसम बदला है। यह मौसम गेहूं के लिए लाभदायक है।
फरवरी के आखिरी सप्ताह में जिस तरह का ठंडा मौसम था, ऐसा ही दो दिनों से बना हुआ है। रात के समय बाइक पर सफर करने वाले लोग ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरने लगे, क्योंकि अचानक मौसम में आए बदलाव की लोगों को भी जानकारी नहीं था। तापमान बढ़ा होने से लोग टी-शर्ट में ही घूम रहे थे।
विज्ञापन

परंतु शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शनिवार सुबह तो एक बार बादल उमड़ आए थे। इसके बाद अच्छी धूप निकली। दोपहर को फिर से मौसम पलटा और बादल छा गए। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का कहना है कि जब कहीं भारी ओलावृष्टि होती है उसके बाद ही अक्सर ऐसी ठंडी हवाएं चलती हैं। जिले में न तो बारिश हुई है और न ही ओलावृष्टि। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। मौसम में फिर से आई ठंडक को गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है। क्योंकि तापमान बढ़ने से गेहूं पकने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed